भाजपा की पउप्र की क्षेत्रीय बैठक शुक्रवार को
प्रदेश अध्यक्ष, निवृतमान प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करेंगे मार्ग दर्शन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी सांसद, विधायक, समेत केंद्रीय नेता भी रहेंगे उपस्थित
अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व में परिवर्तन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश (क्षेत्रीय) की महत्वपूर्ण शुक्रवार को बुलंदशहर में होगी। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ ही निवृतमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि पंकज चौधरी के प्रदेश भाजपा की कमान थामने के बाद उन्होंने एक बार क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक की थी। उस समय की बैठक परिचयात्मक थी। लेकिन इस बैठक को प्रशिक्षण बैठक का नाम दिया गया है। बुलंदशहर के शांति दीप रिजार्ट में होने वाली इस बैठक में सात सत्र होंगे। इस बैठक को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, निवृतमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी के साथ ही भाजपा सांसद राजकुमार चाहर, राम शंकर कठेरिया, पश्चिम के सभी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ ही पश्चिम में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी उस्थित रहेंगे।
बैठक की तैयारियां पूर्ण कर ली गई। बैठक के लिए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया ने भी बुलंदशहर में डेरा डाला हुआ है।
शुक्रवार को भाजपा की क्षेत्रीय बैठक बुलंदशहर में होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ ही निवृतमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी समेत अन्य वरिष्ठ जनों का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। बैठक की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
सत्येंद्र सिसौदिया, अध्यक्ष भाजपा पश्चिमी उप्र
