Dainik Athah

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व यूपी नेताओं संग तैयार कर रहा 2027 का चक्रव्यूह

मथुरा में भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू

आज बैठक में भाग लेंगे राष्टÑीय अध्यक्ष नितिन नबीन

बूथ, पन्ना प्रमुख एवं शक्ति केंद्र बढ़ा रहे चिंता


अथाह संवाददाता
मथुरा।
भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण चिंतन बैठक उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुरू हो गई है। बैठक मथुरा के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र में आयोजित की जा रही है। बैठक में भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए चक्रव्यूह तैयार कर रही है, इसके साथ ही बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख एवं शक्ति केंद्र बैठक के मुख्य एजेंडे में है। बैठक में मंगलवार को राष्टÑीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे।
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हो रही दो दिवसीय यह मैराथन बैठक भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही राष्टÑीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्टÑीय महामंत्री एवं यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक मुख्य रूप से उपस्थित है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार चिंतन बैठक का मुख्य उद्देश्य 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (‘मिशन 2027’) की रणनीति तैयार करने और संगठन को मजबूत करने पर केंद्रित है। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना (पन्ना प्रमुखों और शक्ति केंद्रों की भूमिका की समीक्षा), युवा, महिला, नए मतदाताओं और विभिन्न सामाजिक समूहों तक पहुंच बढ़ाना, सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल, गठबंधन सहयोगियों से समन्वय और आगामी चुनावों को लेकर विपक्ष की रणनीति का मुकाबला करना है।

बैठक में मौजूद अन्य नेताओं में प्रदेश सरकार के करीब आधा दर्जन कैबिनेट मंत्री, विभिन्न प्रदेशों के संगठन मंत्री, प्रदेश महामंत्री के साथ ही नोएडा विधायक पंकज सिंह भी प्रमुख लोगों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *