अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय और आरक्षण की विरोधी है। भाजपा ने नौकरियों में आरक्षण छीन लिया। लेटरल इन्ट्री लागू कर आरक्षण छीना। भाजपा ने भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कराये। सोमवार को नई दिल्ली में एयरपोर्ट पहुँचनें पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि देश जातीय जनगणना की मांग कर रहा है। जातीय जनगणना होगी तो सामाजित न्याय का विस्तार खुलेगा। लोगों के जन संख्या के अनुपात में हक में सम्मान मिलेगा।
यादव ने कहा कि भाजपा शिक्षा, परीक्षा, छात्र, किसान, नौजवान विरोधी है। भाजपा सरकार नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं देना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठी, बेइमान पार्टी है। प्रदेश में दस साल से भाजपा सरकार है। भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। भाजपा अपने पापों को छिपाने के लिए समाजवादी पार्टी पर झूठे आरोप लगाती है। अब भाजपा पर कोई भरोसा नहीं कर रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाज योगियों से सच बोलने की उम्मीद करता है। सच्चा संत और योगी जनता को गुमराह नहीं करता है। साजिश और षडयंत्र नहीं करता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी तो कभी सच बोलते ही नहीं है। भाजपा के नेता जनता को गुमराह करते रहते है।
