Dainik Athah

मार्च माह तक हो सकेगी संभाग प्रचारकों समेत अन्य महत्वूपर्ण नियुक्तियां

राष्टÑीय स्वयं सेवक संघ में बड़े बदलाव

बरेली में संपन्न हुई बैठक में संभाग में नियुक्तियों की प्रक्रिया हुई शुरू

संघ में बदलाव पर है करोड़ों लोगों की नजर


अशोक ओझा
मेरठ।
राष्टÑीय स्वयं सेवक संघ अब बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अब संभाग की नयी संरचना पर संघ के स्वयं सेवकों के साथ ही पूरी भाजपा की नजर लगी है। सूत्र बताते हैं कि संभाग प्रचारकों की नियुक्ति जिस पर सभी की नजर है उसके लिए मार्च तक का इंतजार करना पड़ेगा। विश्व के सबसे बड़े स्वयं सेवी संगठन में अब प्रांत के स्थान पर संभाग महत्पूर्ण होगा। बरेली में संपन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक में मेरठ प्रांत के अंतर्गत आने वाले सभी पांच संभागों में नियुक्तियां शुरू कर दी गई। इसके साथ ही मेरठ संभाग के संघ चालक के रूप में कैलाश एवं सह संघ चालक के रूप में अशोक कुमार की नियुक्ति महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही बरेली, आगरा, कुमायूं और गढ़वाल संभागों में संघ चालक एवं सह संघ चालकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।
जानकारी के अनुसार नयी व्यवस्था में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड एक क्षेत्र होंगे, इनमें दस संभाग होंगे। संभाग स्तर पर कार्य की शुरूआत नयी नियुक्तियों के साथ शुरू हो गई है। इससे पूर्व गाजियाबाद जिले में संंघ की दृष्टि से मोदीनगर जिला एवं लोनी महानगर के रूप में दो नये जिले अस्तित्व में आ गये हैं। इसी प्रकार गे्रटर नोएडा महानगर के रूप में नया जिला बनाया गया है। इन सभी जिलों में भी नियुक्तियां शुरू हो गई है।
संघ सूत्र बताते हैं कि मार्च माह में नागपुर में राष्टÑीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक होगी। इसमें ही क्षेत्र प्रचारकों के साथ ही प्रांत एवं संभाग प्रचारकों की नियÞुक्ति की जायेगी। इतना ही संघ में राष्टÑ से लेकर विभाग स्तर तक अनेक बदलाव भी सामने आयेंगे। हालांकि जिस प्रकार बदलाव हो रहे हैं उसको अभी संघ और भाजपा के लोग पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे हैं।
संघ सूत्रों की मानें तो संघ से भाजपा में प्रचारकों को संगठन मंत्री एवं सह संगठन महामंत्री के रूप में भेजा जाना है, यहीं नहीं भाजपा में काम कर रहे कुछ प्रचारकों की घर वापसी अर्थात संघ में वापसी संभावित है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *