Dainik Athah

वोट छीनने वाले कल को जनता का बाकी सब भी छीन लेंगे: अखिलेश यादव


अथाह संवाददाता
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अब तो उल्टा ये कहना पड़ेगा कि चुनाव आयोग का कोई झंडा हो तो वो भाजपाइयों के घर पर लगा दे। उन्होंने कहा कि अब बस यही बचा है कि चुनाव आयोग भाजपाइयों के घर पर बूथ बना दे और भाजपाइयों को पीठासीन अधिकारी। क्या चुनाव आयोग ने भाजपा को ठेके पर अपना काम दे दिया है या भाजपा ने चुनाव आयोग को संविदा पर रख लिया है।


अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासनिक पर्यायवाची कोश में ‘चुनाव आयोग’ को ‘भाजपा’ के पर्यायवाची के रूप में जोड़ देना चाहिए। भ्रष्ट-भाजपा शासनकाल में आश्चर्य ये नहीं है कि सरेआम वोट काटने-बढ़ाने का अपराध हो रहा है, आश्चर्य ये है कि संवैधानिक संस्थाओं को ये नजर नहीं आ रहा है। आज वोट छीनने वाले कल को जनता का बाकी सब भी छीन लेंगे। बाकी सब में भाजपाई भी शामिल होंगे, कोई बचेगा नहीं।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई भी याद रखें, ठगों का रिश्ता, सिर्फ़ ठगी से होता है और किसी से नहीं। इस कहते हैं, अंधेर नगरी, चौपट आयोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *