Dainik Athah

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया मिजोरम आने का निमंत्रण

सीएम योगी से जनरल वीके सिंह की गाजियाबाद को लेकर हुई मंत्रणा

मिजोरम के राज्यपाल ने सीएम योगी से कहा आपको किया जाएगा सम्मानित

सीएम योगी से मिलने से दो दिन पहले दम जीडीए वीसी और नगर आयुक्त पहुंचे थे महामहिन वीके सिंह के पास

अथाह संवाददाता

गाजियाबाद। मिजोरम के महामहिम, गाजियाबाद के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की तो गाजियाबाद के राजनीतिक गलियारों और ब्यूरोक्रेसी के कान खड़े हो गए। हो भी क्यों न जब गाजियाबाद में आरडीसी गौड़ मॉल का मुद्दा गर्म हो।

मिजोरम के राज्यपाल महामहिम वीके सिंह ने बुधवार की रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच लंबी मंत्रणा हुई। वीके सिंह ने सीएम योगी को मिजोरम आने का निमंत्रण दिया। मिजोरम सरकार की तरफ से सीएम योगी को सम्मानित भी किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ और जनरल वीके सिंह के बीच ऐसे रिश्ते हैं जिसमें दोनों के बीच लंबी मंत्रणा होती है। इस बार भी गाजियाबाद के अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्र बताते हैं कि अन्य मुद्दों के साथ ही राजनगर आरडीसी स्थित गौड़ मॉल रोड और जाम पर भी बात हुईं।

इतना ही नहीं दोनों ने रात का भोजन भी साथ ही किया। जनरल वीके सिंह से पूछने पर वे इतना ही कहते हैं कि मैं दो बार गाजियाबाद से सांसद और मंत्री रहा हूं। गाजियाबाद मेरा घर है ऐसे में गाजियाबाद को लेकर चर्चा होना स्वाभाविक है। जिस प्रकार उन्होंने हंस कर जवाब दिया उससे पता चलता है कि मामला गंभीर है। इस मुलाकात ने गाजियाबाद के राजनीतिक गलियारों के साथ ही ब्यूरोक्रेसी चिंतित है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *