Dainik Athah

अवैध कालोनियों पर गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर

भिक्कनपुर, दुहाई, शाहपुर निज मोरटा में 61 बीघा में विकसित की जा रही

कालोनाइजर के साईट आॅफिस और सड़क किये ध्वस्त



अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के अवैध निर्माण/ अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निदेर्शों के क्रम में शुक्रवार भिक्कनपुर, दुहाई, शाहपुर निज मोरटा में जमकर जीडीए का बुलडोजर चला। इस दौरान विरोध करने वालों पुलिस ने दौड़ा लिया।
शुक्रवार को प्राधिकरण का प्रवर्तन दलप्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में नरेन्द्र, रविन्द्र पुत्रगण स्व. मंशाराम ग्राम-भिक्कनपुर मुरादनगर के खसरा सं0-407 व 408 पर लगभग 10000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में, हेमलता पत्नी नरेन्द्र गर्ग एवं योगेश शर्मा, दिनेश शर्मा आदि, ग्राम-भिक्कनपुर, दुहाई मुरादनगर के खसरा सं0-475 पर लगभग 18000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में शिवांक शर्मा व जितेन्द्र दत्त शर्मा शाहपुर निज मोरटा गाजियाबाद के खसरा सं0-629, 630, 631 व 632 पर लगभग 26000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में, चेतन यादव द्वारा लगभग 7000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट आॅफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया, ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान अवैध निर्माणकतार्ओं द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की प्रभावी कार्यवाही के द्वारा नियन्त्रित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 द्वारा लोगो को सख्त निर्देश दिये गये कि बिना अनुमति प्राप्त किये गये किसी भी निर्माण को बक्शा नही जायेगा। उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये निर्माण के विरूद्ध सहायक अभियन्तागण, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *