Dainik Athah

पाइप लाइन मार्ग की समस्या सर्वोच्च प्राथमिकता, जल्द होगा सड़क का निर्माण: अजीत पाल त्यागी

नौ करोड़ रुपयों से होगा पाइप लाइन मार्ग का पुर्न निर्माण

सड़क की बदहाली को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी में विकास संघर्ष समिति

आंदोलन एवं विधायक के प्रयास के बाद हरकत में आया जल निगम, जल्द होगा टैंडर

समाधान करने के लिए डीएम समेत अन्य अधिकारियों से हुई वार्ता, जल्द होगा सड़क का निर्माण

अथाह संवाददाता, गाजियाबाद। बादशाही मार्ग (पाइप लाइन मार्ग) की जर्जर सड़क के निर्माण पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क के निर्माण को लेकर सक्रिय विधायक अजीत पाल त्यागी ने पूरे मामले में जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय समेत अन्य अधिकारियों से भी बात की। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जल्द शुरू करवाया जायेगा।

बता दें कि इन दिनों 18 किलो मीटर लंबे बादशाही मार्ग (पाइप लाइन रोड) की स्थिति दयनीय है। स्थिति यह है कि यहां पर कदम कदम पर इतने गड्ढे है कि चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन भी गड्ढों से नहीं बच पाता। सड़क की बदतर स्थिति के खिलाफ एक बार फिर विकास संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। इसको लेकर रविवार को 18 किमी की पदयात्रा निकाली गई। समिति इस मुद्दे को लेकर एक अक्टूबर से आंदोलन को तेज करेगी। समिति के सचिव सलेक भइया ने कहा कि इस बार जल निगम दफ्तर का बेमियादी घेराव किया जायेगा।

किसानों का आंदोलन शुरू होने के बाद अब उत्तर प्रदेश जल निगमत की आंख खुली है। विभाग के अधिकारियों ने अब टैंडर करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस सड़क के पुर्न निर्माण पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी पुष्टि जल निगम के अधिशासी अभियंता विक्रम सिंह ने की।

दूसरी तरफ विधायक अजीत पाल त्यागी इस सड़क को लेकर सक्रिय है। उन्होंने इस मामले में रविवार को ही जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय से बात की। सूत्रों के अनुसार त्यागी ने जिलाधिकारी को बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों में जल निगम के अधिकारियों के प्रति रोष है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य अधिकारियों से भी बात की। जिसमें उन्हें आश्वासन दिया गया कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जायेगा।

– नौ करोड़ रुपये आयेगी सड़क निर्माण की लागत

पाइप लाइन मार्ग

पाइप लाइन रोड की हालत दयनीय है। इस सड़क से मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के 50 से ज्यादा गांव जुड़े हुए हैं। सड़क की दयनीय स्थिति को लेकर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से लगातार बात चल रही है। अब जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू होगा। दिल्ली जल बोर्ड ने उप्र जल निगम के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी थी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि नवंबर तक सड़क निर्माण हो जायेगा :अजीत पाल त्यागी, विधायक मुरादनगर

पाइप लाइन मार्ग सड़क के पुर्न निर्माण पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके टैंडर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि इसी माह में टैंडर हो जायेंगे। इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है: विक्रम सिंह, अधिशासी अभियंता, दिल्ली जल संपूर्ति इकाई रखरखाव, उप्र जल निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *