Dainik Athah

भाजपा मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेराफरी की साजिश कर रही है: अखिलेश यादव

आजम खां के साथ अन्याय किया गया



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा मतदाता सूची में फर्जी और शिफ्ट हुए वोटों को दोबारा जुड़वाने की साजिश कर रही है। भाजपा की तैयारी है कि उसके अनरजिस्टर्ड, अंडरग्राउण्ड, सुरंग जीवी लोग मिलकर मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, हिमांचल प्रदेश, उत्तराखण्ड और अन्य जगहों के लोगों को लाकर उनके वोट बनवा दें, क्योंकि भाजपा वोट के मामले में हार गयी है। अगर वोटरलिस्ट से 1 करोड़ 27 लाख वोट कट गये हैं। 31 हजार वोट हर विधानसभा में कम हो गये हैं तो भाजपा की कितनी सीटे बचेगी। चुनाव में भाजपा का पता नहीं चलेगा। विधानसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा बड़ी साजिश और प्लानिंग कर रही है। मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेराफरी की साजिश कर रही है।
यादव ने कहा कि भाजपा षडयंत्रकारी है। आशंका है कि जिस दिन वोट पड़ेगा बूथ के अन्दर और बाहर अलग-अलग वोटरलिस्ट हो सकती है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकतार्ओं और समर्थकों को हरस्तर पर सावधान और सतर्क रहने को कहा। उन्होंने एसआईआर के दौरान अपना वोट बचाने और वोटरलिस्ट में मतदाताओं का नाम जुड़वाने के लिए सभी कार्यकतार्ओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग पूरी तरह से सावधान रहे, नहीं तो वोट डालने जाएंगे तो बता दिया जाएगा कि वोटरलिस्ट में वोट नहीं है और भगा दिया जाएगा।
अखिलेश यादव ने आधारकार्ड और वोटरआईडी मेटल का बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ा जाए। सभी का बायोमेट्रिक है। मतदान बायोमैट्रिक के जरिए हो। इससे पारदर्शिता आएगी। फर्जी वोट और मतदान पर रोक लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग के बीच क्या सांठ-गांठ है? विपक्ष को चुनाव आयोग से कोई जानकारी नहीं मिलती और मुख्यमंत्री जी को सब पता चल जाता है। चुनाव आयोग बताए कि एक करोड़ 27 लाख हिन्दू वोट कटने की बात सच है या झूठ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने एक करोड़ 27 लाख हिन्दू वोट कटने की बात किसी साजिश और गहरे षडयंत्र के तहत कही है। साजिश के तहत इतने वोट कटने का डर फैलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लिये हैं, वह कैसे कह सकते है कि एक करोड़ 27 लाख हिन्दूओं के वोट कट गये।
यादव ने कहा कि हम यंू कहे कि जो वोट कटे हैं उसमें से 90 फीसदी पीडीए का वोट हैं या पीडीए का एक करोड़ वोट कट गया है। उन्होंने कहा कि लगता है कि चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री जी के इस बयान के बाद उन्हें धमकाया है इसीलिए अब दो दिन से वोट कटने का बयान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है। समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता पीडीए प्रहरी चुनाव की तैयारी कर रहे है। उन्होंने पार्टी के नेताओं कार्यकतार्ओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी ने मतदाताओं का नाम वोटरलिस्ट में जुड़वाया। वोट बचाया। भाजपा और चुनाव आयोग को टेक्निकल सपोर्ट करने वाली टीम के तमाम प्रयासों के बाद अपना वोट बचाने में कामयाब रहे।
यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने मोहम्मद आजम खां साहब के साथ बहुत अन्याय किया है। उनके ऊपर झूठे मुकदमें लगाए। भाजपा की साजिश और षडयंत्र के तहत मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की जांच हो रही है। सोचने वाली बात है कि विश्वविद्यालय की जांच ईडी कर रही है लेकिन 17500 करोड़ रुपए के टेंडर में सरकारी धन की लूट हो गयी। भ्रष्टाचार हुआ उसकी जांच नहीं हो रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *