Dainik Athah

Taiwan ने किया चीनी फाइटर जेट को गिराने का दावा

चीन और ताइवान के बीच तनाव की स्थिति : Taiwan ने दावा किया कि चीन के एक फाइटर जेट को मार गिराया।

नई दिल्ली। Taiwan की तरफ से दावा किया गया है कि उसने अपने डिफेंस सिस्टम की मदद से चीन का एयरक्राफ्ट को धराशायी कर दिया है। Taiwan की तरफ से चीनी फाइटर जेट को गिराए जाने के बाद घटना स्थल की तरफ से आग और धुआँ भी देखा गया है।

इस घटना को चीन के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। Taiwan की तरफ से जिस एयरक्राफ्ट धराशायी करने का दावा किया जा रहा है, वो सुखोई विमान है। इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि विमान किसी तकनीकी खराबी के कारण धराशायी हुआ है या Taiwan की सेना जो दावा कर रही है, उस वजह से हुआ है।

ताइवान सहित कई अन्य द्वीपो ने भी चेतावनी दी है कि कुछ महीनों से चीनी वायु जहाज उनके हवाई क्षेत्र में बार-बार मंडरा रहा है। ताइवान ने हाल ही में कहा था कि उसे कमजोर न आंका जाए। वहां के रक्षा मंत्री की तरफ से एक स्टेट्मेंट में कहा गया था कि हम अपने देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Taiwan की तरफ से कहा गया की चीनी फाइटर जेट हमारी सीमा में उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि चीन पहले से ही ताइवान को अपना हक जमाता आया है और वहां की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी को यकीन है कि एक दिन सेना और ताकत के बल पर वो उसे फिर से चीन आगे समर्पित कर लेगा।

ताइवान ने अमेरिका से अपनी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए, एक रक्षा संधि की है जिस कारण वह ताइवान की सेना को हथियार बेचता है। कुछ महीने पहले ही अमेरिकी विदेश विभाग ने ताइवान के साथ सतह एंटी मिसाइल डिफेंस समझौते को मंजूरी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *