Dainik Athah

Sukhdev और Garam-Dharam के 81 कार्मिक Corona Positive

सोनीपत में Murthal के लोकप्रिय ढाबे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। Sukhdev ढाबे के 71 कर्मचारी और गरम-धरम ढाबे पर 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ढाबे पर कुल 81 कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। इन सभी कर्मचारियों का आरटी पीसीआर टेस्ट किया गया था व सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

अथाह संवाददाता, सोनीपत । Murthal के Sukhdev ढाबे पर 71 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी मिलते ही एसडीएम विजय सिंह मौके पर पहुंचे और जरुरी दिशा-निर्देश देकर ढाबे को दो दिन के लिए बंद करवा दिया और उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। उप सिविल सर्जन व ग्रामीण क्षेत्र की नोडल अधिकारी डॉ. गीता दहिया ने बताया कि सुखदेव ढाबा पर काम करने वालों के सैंपल की जांच की गई थी। उसमे ढाबे के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

319 कर्मचारियों के लिए गए थे सैंपल

Murthal के मशहूर Sukhdev ढाबा पर एकदम से कोरोना विस्फोट हुआ, ढाबा पर काम करने के लिए आए 71 कर्मचारी व श्रमिक कोरोना संक्रमित पाए गए। उप सिविल सर्जन डॉ. दहिया ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर ढाबा पर काम करने वाले कर्मचारी व श्रमिकों के सैंपल लेने का काम चल रहा था। सोमवार को सुखदेव ढाबा के संचालक ने उन्हें बताया था कि उन्होंने अभी बाहर से बस में कुछ कामगार बुलाए हैं और उनके लेने का अनुरोध किया। इस तरह ढाबे पर करीब 319 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 71 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना ढाबा संचालक को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *