Dainik Athah

नोडल अधिकारी ने किया मोदीनगर एवं भोजपुर में गौ आश्रय स्थलो का निरीक्षण

अथाह सवांददाता

मोदीनगर। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी अदिति सिंह ने मोदीनगर एवं भोजपुर में गौ आश्रय स्थलो का निरीक्षण किया।
अपर आयुक्त, वाणिज्य कर, गौतमबुद्धनगर एवं शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी अदिति सिंह ने बुधवार की सुबह विकास खण्ड, भोजपुर जनपद गाजियाबाद द्वारा संचालित स्थायी गौ आश्रय स्थल, पट्टी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी, , डा महेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,  एसके यादव, खण्ड विकास अधिकारी, भोजपुर, डा हेमन्त गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी, चुडियाला एवं डा अनुज कुमार, पशु चिकित्साधिकारी, भदौला आदि मौके पर उपस्थित रहे।

निरीक्षण के समय 151 गौवंश संरक्षित पाये गये केन्द्र पर भूसा भण्डारण क्षमता 100 कुन्तल है. मौके पर 20 कुन्तल भूसा, 04 कुन्तल दाना एवं 30 किलोग्राम मिनरल मिक्चर उपलब्ध पाया गया स्वच्छ पानी की व्यवस्था हेतु टयूबवेल लगा हुआ है गो आश्रय स्थल पर 01 चहरी बनी है गो आश्रय स्थल से 53 परिवारों को 74 गोवंश सुपुर्दगी में दिये गये है। संरक्षित सभी गौवंश का नियमित परीक्षण किया जा रहा है। गौशाला में 12 केयरटेकर व श्रमिक की ड्यूटी रोस्टर बनाकर लगायी गयी, जिनका माह दिसम्बर, 2022 तक का भुगतान किया जा चुका है। सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गये।

गौ आश्रय स्थल पर निम्न व्यवस्थायें ठीक करने हेतु निर्देश दिये गये- मी आश्रय स्थल पर ड्रेनेज की व्यवस्था पर्याप्त नही पायी गयी, मौके पर खण्ड विकास अधिकारी, भोजपुर
को निर्देश दिये गये, कि नाली बनाकर ड्रेनेज व्यवस्था अति शीघ्र ठीक कराये। गौ आश्रय स्थल पर सर्दी से बचाव हेतु तिरपाल की व्यवस्था ठीक थी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये, कि शासन के निर्देशानुसार गौवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु टाट / बोरे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।
गौ आश्रय स्थल पर वर्मी कम्पोस्ट पिट कियाशील नही था खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये. कि वर्मी कम्पोस्ट पिट को अति शीघ्र कियाशील किया जाये। गौ आश्रय स्थल पर मृत गोवंश की वित्तीय वर्ष 2022-23 में संख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश पशु चिकित्साधिकारियों एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजियाबाद को सत्त अनुश्रवण कराते हुए मृत्यु दर का आकलन करने हेतु निर्देशित किया। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि 50 गोवंश क्षमता वाले 01 शेड के निर्माण का प्रस्ताव है। निर्देश दिये गये, कि आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर अति शीघ्र शेड का निर्माण कार्य कराये।अन्य व्यवस्थाऐं सन्तोषजनक पाई गई। कान्हा गौशाला-मोदीनगर गाजियाबाद दिनांक 18.01.2023 समय प्रातः 10.15 बजे : नगर पालिका परिषद, मोदीनगर गाजियाबाद द्वारा संचालित कान्हा गौशाला, मोदीनगर, का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद, डा० महेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गाजियाबाद, शुभांगी शुक्ला उप जिलाधिकारी मोदीनगर, प्रतिनिधि अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, मोदीनगर, डा० ए०के० बरनवाल, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मोदीनगर आदि मौके पर उपस्थित रहे।
कान्हा गौशाला की स्थापना नगरीय स्थापना वर्ष 2019 में की गयी है। निरीक्षण के समय 272 गोवंश संरक्षित पाये गये। केन्द्र पर भूसा भण्डारण क्षमता 150 कुन्तल है, मौके पर 80 कुन्तल भूसा 05 कुन्तल दाना एवं 20 किलोग्राम मिनरल मिक्चर उपलब्ध पाया गया स्वच्छ पानी की व्यवस्था हेतु ट्यूबवेल लगा हुआ है। गी आश्रय स्थल पर 04 वरही बनी है। मो आश्रय स्थल से 08 परिवारों को 10 गोवंश सुपुर्दगी में दिये गये है। आश्रय स्थल पर सर्दी से बचाव हेतु समुचित व्यवस्था है रात्री के समय अलाव भी जलाये जा रहे है। सरक्षित सभी गोवंश का नियमित परीक्षण किया जा रहा है। सभी गौवंश स्वस्थ्य पाये गये वर्मी कम्पोस्ट पिट कियाशील है। वर्ष 2022-23 में गौशाला में 02 गौवंश की मृत्यु हुई है। गोवंश को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा, दाना एवं मिनरल मिक्सचर दिया जा रहा है।

गौ आश्रय स्थल पर निम्न व्यवस्थायें ठीक करने हेतु निर्देश दिये गये- • प्रतिनिधि अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, मोदीनगर को निर्देशित किया गया, कि शहरी क्षेत्र के निराश्रित गौवशों का संरक्षण करा लिया जाए। अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, मोदीनगर को निर्देश दिये गये कि उप जिलाधिकारी, मोदीनगर / मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजियाबाद से समन्वय स्थापित कर नगरीय क्षेत्र में अतिरिक्त कान्हा गौशाला हेतु भूमि का चिन्हांकन कराकर प्रस्ताव शासन को प्रेषित करें। अन्य व्यवस्थाऐं सन्तोषजनक पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *