Dainik Athah

ठंड में निराश्रितों के लिए संबल बन रहा ‘योगी सरकार का कंबल’

75 जनपदों में 286740 लोगों तक किया जा चुका है वितरित

गांवों-शहरों में बांटा जा रहा कंबल, सरकार का निर्देश- रहे ध्यान, जरूरतमंद छूट न पाएं

जनप्रतिनिधियों से कराए जा रहे कंबल वितरण, अधिकारियों को भी नजर रखने का निर्देश

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
योगी सरकार की तरफ से उपलब्ध कंबल जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए संबल बन रहा है। गला देने वाली ठंड में कंबल निराश्रितों के लिए बड़ा सहारा है। यूपी के सभी जनपदों में सरकार की ओर से जनप्रतिनिधि इसे वितरित कर रहे हैं। सूबे के सभी 75 जनपदों में इस वर्ष की शुरूआत तक दो लाख 86 हजार 740 से अधिक लोगों तक इसका वितरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि कंबल वितरण का कार्य निरंतर चलता रहे। इसके लिए शासन-प्रशासन के अफसर भी काफी मुस्तैद हैं।

विभिन्न आयोजनों के जरिए बांटे जा रहे कंबल
सरकार की ओर से जनप्रतिनिधि कई आयोजनों में जरूरतमंदों व निराश्रितों को कंबल वितरित कर रहे हैं। दो जून की रोटी कमाकर परिवार का भरण पोषण करने वालों के सामने भीषण शीतलहरी में काफी दिक्कत हो रही है। ऐसे में सरकार अबाध गति से कंबल का वितरण करा रही है। इसके लिए सरकार ने 4 लाख 96 हजार 883 कंबलों का क्रय कर लिया है। जरूरत को देखते हुए इसमें वृद्धि भी की जाएगी। जनवरी के प्रथम सप्ताह तक इनमें से 286740 कंबलों का वितरण किया भी जा चुका है।

सभी 75 जिलों में तेजी से किया जा रहा वितरण
गाजियाबाद हो या प्रयागराज, पीलीभीत, हरदोई हो या हाथरस, अयोध्या हो या अलीगढ़। सूबे के सभी 75 जिलों में तेजी से कंबल वितरण कराया जा रहा है। वितरण में सभी जिलों के अधिकारी भी मुस्तैदी से लगे हैं। वे निरंतर सार्वजनिक स्थलों, कार्यक्रमों के जरिए भी इस कार्य में लगे हैं। प्रशासन का पूरा ध्यान है कि किसी भी सूरत में कोई भी जरूरतमंद खुले में न सोए और उस तक सरकार की हर सहायता पहुंच सके।

दो लाख से अधिक लोगों तक पहुंच गए कंबल
सरकार की ओर से दो लाख से अधिक लोगों तक कंबल पहुंच गए हैं। हरदोई में सर्वाधिक 16379 लोगों को जनवरी के प्रथम सप्ताह तक कंबल बांटे गए। प्रयागराज में 9894 लोगों तक सरकार की ओर से कंबल पहुंच गए। रायबरेली में 8715 जरूरतमंद कंबल पा चुके हैं। सीतापुर में भी 7560 निराश्रितों तक ठंड से बचाव के लिए कंबल पहुंचा दिए गए।

जनपद वितरित कंबल

आगरा 4130, अलीगढ़ 8500, अंबेडकर नगर 3684, अमेठी 3950, अमरोहा 3050, औरैया 3550, अयोध्या 4320, आजमगढ़ 717, बदायूं 4095, बागपत 619, बहराइच 2634, बलिया 6035, बलरामपुर 2542, बाराबंकी 1100, बांदा 1400, बरेली 7407, बस्ती 2005, बिजनौर 5517, बुलंदशहर 6086, चंदौली 3418, चित्रकूट 4000, देवरिया 5772, एटा 2356, इटावा 3000, फरुर्खाबाद 1626, फतेहपुर 6358, फिरोजाबाद 3975, नोएडा 963, गाजियाबाद 1246, गाजीपुर 712, गोंडा 4924, गोरखपुर 3500, हमीरपुर 3800, हापुड़ 385, हरदोई 16379, हाथरस 1352, जालौन 5978, जौनपुर 2728 , झांसी 5954, कन्नौज 1612, कानपुर देहात 2777, कानपुर नगर 4195, कासगंज 3220, कौशांबी 300, कुशीनगर 3458, लखीमपुर 5435, ललितपुर 3500, लखनऊ 5132, महराजगंज 4973, महोबा 3975, मथुरा 198, मऊ 4190, मेरठ 4944, मिजार्पुर 3720, मुरादाबाद 3027, मुजफ्फरनगर 2597, पीलीभीत 4014, प्रतापगढ़ 2638, प्रयागराज 9894, रायबरेली 8715, रामपुर 3525, सहारनपुर 4665, संभल 2601, संतकबीर नगर 3502, संत रविदास नगर 995, शाहजहांपुर 4565, शामली 1232, श्रावस्ती 3330, सिद्धार्थनगर 4600, सीतापुर 7560, सोनभद्र 4520, सुल्तानपुर 3222, उन्नाव 3077, वाराणसी 7065

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *