Dainik Athah

भाजपा अनुसूचित मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के जिला व महानगर अध्यक्ष घोषित

गाजियाबाद जिला अध्यक्ष बने विनोद जाटव व महानगर की कमान अनिल कल्याणी को

सहारनपुर जिलाध्यक्ष बनें संजय सूर्य

अथाह संवाददाता
लखनऊ। भाजपा अनुसूचित मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के जिला अध्यक्षों को की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने पश्चिम क्षेत्र के अलावा अवध काशी कानपुर गोरखपुर ब्रज क्षेत्र के जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की है। पश्चिम क्षेत्र के जिला अध्यक्षों की सूची में गाजियाबाद जिले में विनोद जाटव को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि गाजियाबाद महानगर का जिला अध्यक्ष अनिल कल्याणी को बनाया गया है। इसके अलावा सहारनपुर जिले की कमान संजय सूर्य को सौंपी गई है।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया द्वारा के जिला अध्यक्षों की सूची में रामपुर का जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह जाटव को बनाया गया है। मुरादाबाद जिले की कमान देवराज सिंह जाटव व मुरादाबाद महानगर का जिलाध्यक्ष दिलीप दिवाकर को बनाया गया है। इसी तरह संभल का जिलाध्यक्ष चरण सिंह भारती को बनाया गया है, जबकि अमरोहा का जिला अध्यक्ष रामरतन जाटव को नियुक्त किया गया है। बिजनौर का जिलाध्यक्ष सुधीर भुईयार, सहारनपुर जिलाध्यक्ष संजय सूर्य, सहारनपुर महानगर मुकुल वाल्मीकि, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ, शामली जिलाध्यक्ष बादल गौतम, मेरठ जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, मेरठ महानगर अध्यक्ष विनय कुमार विरालिया को बनाया गया है। इसी तरह हापुड़ जिला अध्यक्ष सुमित पार्चा, बागपत जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार वाल्मीकि, नोएडा महानगर इंद्रजीत जाटव, गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष सचिन गौतम व बुलंदशहर जिला अध्यक्ष मलखान सिंह को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *