Dainik Athah

स्थानीय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक मोंगा बने नोएडा विधानसभा प्रभारी

अथाह ब्यूरो

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा प्रभारियों की संशोधित सूची जारी करते हुए कुछ पदाधिकारियों का कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है जिसमें स्थानीय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक मोंगा नोएडा विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है।
भाजपा ने संशोधित सूची जारी कर अशोक मोगा समेत कई अन्य पदाधिकारियों को भी विधानसभा के प्रभारी पद पर परिवर्तित किया है।


अशोक मोंगा को इससे पहले हसनपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था l पहले सूची में एनजीओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक संजय कश्यप को नोएडा विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया था जबकि संशोधित सूची में संजय कश्यप को नोएडा की जगह बुलंदशहर की स्याना विधानसभा का प्रभारी बनाया है। विधान सभा चुनाव 2017 में नोएडा विधानसभा में अशोक मोगा ने प्रभारी के रूप में कार्य किया था उनके नोएडा में विधानसभा में किए गए कार्य को देखते हुए संगठन ने नोएडा विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *