Dainik Athah

इंडिया हॉकी कोच पीयूष दुबे का किया स्वागत

त्याग, मेहनत और बड़े हुए मनोबल ने दिलाया मेडल : पीयूष दुबे

अथाह संवाददाता: गाजियाबाद। टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक मिलने पर इंडिया पुरुष हॉकी टीम के कोच पीयूष कुमार दुबे ने कहा कि इस जीत को खिलाड़ियों की भूख कहा जाएगा जिसने टीम को यहां तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि जीत के पीछे जहां खिलाड़ियों का बढ़ा हुआ मनोबल था वही उनकी मेहनत त्याग और लगन का नतीजा है कि खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
हॉकी कोच पीयूष कुमार दुबे ने कहा कि लोग सफलता को जानते हैं सफलता के पीछे की कहानी लोगों को नहीं पता होती। लेकिन किसी टूर्नामेंट में जाने से पहले खिलाड़ियों की लगन, मेहनत और त्याग के साथ-साथ बेहतर चयन प्रक्रिया का नतीजा है कि खिलाड़ियों का स्तर जहां बेहतर रहा वही खिलाड़ियों ने पदक भी हासिल किया। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा समय-समय पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाए जाने और उनको निराशा के समय पर भी आशा का एहसास कराने पर से खिलाड़ियों का मनोबल बड़ा वही उनके आत्मविश्वास ने हीं एक बेहतर खेल खेलकर देश को पदक दिलवाया। उन्होंने बताया कि ओलंपिक में जाने से पहले खिलाड़ियों के साथ कोच भी 3 साल तक घर नहीं आए और कड़ी मेहनत से प्रैक्टिस पर बनी रहे। उन्होंने बताया कि इन 3 सालों में उन्होंने अपनी बेटी को मोबाइल फोन पर बड़े होते हुए देखा क्योंकि जब भी कैंप पर गए थे तब उनकी बेटी 1 साल की थी और फुर्सत में वे केवल फोन पर ही मुझसे बातें किया करते थे उन्होंने कहा कि किसी सफलता के पीछे त्याग बलिदान जरूरी है तभी आप सफलता को हासिल कर सकते हैं। पीयूष कुमार दूबे ने कहा कि खिलाड़ियों से देश की उम्मीद बढ़ी है अब पुणे एशियन चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैडल का रंग बदल कर दिखाना है।


बता दे कि बुधवार को टोक्यो जीत कर आए इंडिया पुरुष हॉकी टीम के कोच पियूष कुमार दुबे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष रजनीकांत शर्मा के निवास राजनगर पर आगवन पर भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष रजनीकांत शर्मा, विकास पंडित,नितिन त्यागी, कृष्ण कांत शर्मा,हर्ष शर्मा, विष्णु गुप्ता,संजय हरित,अर्पित गोयल,सूरज शर्मा,उधम सिंह, रवि पाल, सुभाष भारद्वाज आदि ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *