Dainik Athah

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन

– लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में ली अंतिम सांस
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे संजय गांधी पीजीआई अस्पताल
– भाजपा में शोक की लहर, उत्तर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक
– सोमवार को नरोरा में होगा अंतिम संस्कार

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल -कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे, कल्याण सिंह के निधन से उत्तर प्रदेश एवं भाजपा में शोक की लहर है।


अलीगढ़ जिले की अतरौली सीट से 8 बार विधायक रहे कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे । राम जन्मभूमि आंदोलन एवं विवादित ढांचा ढहाए जाने के मामले में उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। ढांचा ढहाए जाने के बाद उन्होंने पूरी जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने भाजपा से अलग होकर अपनी पार्टी बनाई। लेकिन राजनाथ सिंह के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने भाजपा में वापसी की । कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल भी बनाया गया वर्तमान में उनके पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया सांसद है तथा उनके पौत्र संदीप सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री है।
कल्याण सिंह के निधन का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संजय गांधी पीजीआई पहुंचे तथा उनके अंतिम दर्शन एवं अंतिम संस्कार की तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
बॉक्स


– मैने अपना बड़ा भाई व साथी खो दिया: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा उन्होंने अपना बड़ा भाई एवं साथी खो दिया। उनके निधन से आई रिक्तता को भरना असंभव है।

Rajnath Singh


– सोमवार को नरौरा में होगा अंतिम संस्कार, प्रदेश में 3 दिन का शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कल्याण सिंह के निधन पर प्रदेश में 3 दिन का शोक रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कल्याण सिंह का शव अंतिम दर्शनों के लिए रविवार को लखनऊ में रखा जाएगा। इसके बाद सोमवार को सुबह अलीगढ़ मैं उनका शव अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा । तत्पश्चात अपराहन नरोरा में गंगा के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *