Dainik Athah

इंटरस्टेट बस सेवाओं पर लगा प्रतिबंध हटा

अब दूसरे प्रदेशों में भी सेवाएं देगा रोडवेज

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसों के अलावा प्राइवेट बसों के संचालन पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। अब रोडवेज की बसें दिल्ली हरियाणा व अन्य प्रदेशों में भी आ-जा सकेंगी। इसके आदेश अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने किए हैं।

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के अनु सचिव मनोज शर्मा की ओर से जारी शासनादेश के तहत रोडवेज व प्राइवेट बसों के अन्तर्राज्यीय संचालन की अनुमति प्रदान की गयी है। प्रदेश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह अनुमति दी गई है। साहिबाबाद डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि शासन की मंशा के मुताबिक अब इंटरस्टेट बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। अब सीधे गंतव्य तक गैर प्रदेश में जाने के लिए बस सेवा शुरू हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *