Dainik Athah

15 से 17 तक प्रदेश के 19 स्थानों पर आयोजित की जायेगी मैराथन

– स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो करेगा अमृत महोत्सव – प्रांशुदत्त द्विवेदी
– जिलों में होगा बड़ी सभाओं का आयोजन

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में व सभी राज्यों में मंडल स्तर पर भाजयुमो अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निदेर्शानुसार भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में वर्ष भर चलने वाला कार्यक्रम होगा।
पार्टी के राज्य मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बतया कि युवा मोर्चा 14 अगस्त 2021 को पूरे प्रदेश के युवा कार्यकर्ता राष्ट्रगान का वीडियो अपलोड करेगें जो कि राष्ट्र प्रेम व राष्ट्र के प्रति सम्मान के भाव को दिखाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक-एक मंडल पर 15 अगस्त को सुबह अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रगान कार्यक्रम में शामिल हो, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजयुमो जिलों के पदाधिकारियों को एक-एक मंडल का प्रभारी बनाया गया है। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी मंडलों में मनाया जाएगा।


भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इसी क्रम में 15,16 व 17 अगस्त को प्रदेश के 19 स्थानों से देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पांच किलोमीटर की मैराथन आयोजित की जा रही है। इसके बाद कानपुर, जौनपुर, बुलंदशहर, गोरखपुर महानगर, अलीगढ़, मथुरा, उन्नाव में बड़ी सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यअतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, युवा मोर्चा प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश सहप्रभारी व प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, अर्चना मिश्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में सहभागिता करेगें।
अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम सफल बनाने के लिए भाजयुमो के दो प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र पटेल व हर्षवर्धन सिंह को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारियों को जिले में प्रवासी बनाकर भेजा गया है। जोकि इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर इसे सफल बनाने का काम करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *