Dainik Athah

गाजियाबाद के जमालुद्दीन अल्वी बनें प्रदेश उपाध्यक्ष

भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा की प्रदेश कमेटी घोषित

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मोर्चा की प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी है। कमेटी में गाजियाबाद के जमालुद्दीन अल्वी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
मंगलवार को घोषित सूची में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। इनमें राकेश कुमार चत्री, अमील शम्शी लखनऊ, हाजी अनवार अंसारी वाराणसी, जमालुद्दीन अल्वी गाजियाबाद, गुरभेज सिंह भेजी सहारनपुर, अनिल अंचल जैन ललितपुर, सलिम अहमद कानपुर, कामरान बहादुर अब्बासी अलीगढ़। महामंत्री के रूप में जहीर अब्बास जैदी मथुरा, दारा शिकोह सोनभद्र, दानिश आजाद अंसारी बलिया को जगह दी गई है। प्रदेश मंत्री पद पर फराह नाज पीलीभीत, शाकिर अली व तरनदीप सिंह ग्रोवर रामपुर, जीशान खान लखनऊ, खुर्शीद आलम महाराज गंज, नेहा खान अंबेडकर नगर, अर्शद अल्वी बदायूं व अनस उस्मानी कानपुर को रखा गया है।


प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदौली के अफरोज आलम को बनाया गया है। प्रदेश कार्यालय प्रभारी लखनऊ के शैफ खान को, प्रदेश मीडिया प्रभारी शाह आलम मुरादाबाद, सह मीडिया प्रभारी फैजान रिजवी फतेहपुर, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख राजन जैन बागपत, सह सोशल मीडिया प्रमुख आफताब मिर्जा आजमगढ़ व प्रदेश शोध विभाग प्रमुख डा. नईम खान एटा को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *