Dainik Athah

पंकज सिंह बनें युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी

 भाजपा ने मोर्चों के प्रभारी- सह प्रभारी नियुक्त किये

विजय बहादुर पाठक महिला मोर्चा, प्रकाश पाल किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बनें

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी नियुक्त किये हैं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा से विधायक पंकज सिंह को युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी घोषित किया गया है ।

स्वतंत्र देव सिंह द्वारा घोषित सूची के अनुसार युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह, प्रदेश सह प्रभारी के रूप में सुभाष यदुवंश एवं अर्चना मिश्रा को नियुक्त किया गया है। महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक एवं सह प्रभारी अंजुला माहौर, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रकाश पाल एवं सह प्रभारी संजय राय एवं विजय शिवहरे, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी दया शंकर सिंह, सह प्रभारी पूनम बजाज, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र सिंह चौधरी तथा सह प्रभारी देवेश कोरी एवं डीपी भारती को बनाया गया है।


इसी प्रकार अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मण आचार्य, सह प्रभारी डा. शकुंतला चौहान तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सलिल विश्नोई एवं सह प्रभारी अमित वाल्मीकि को बनाया गया है।
– बालचंद्र मिश्र बनें अनुशासन समिति के अध्यक्ष
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कानपुर के बालचंद मिश्रा को प्रदेश अनुशासन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। समिति के दो सदस्यों में गोरखपुर के राम जियावन मोर्या एवं मेरठ के अरुण वशिष्ठ को नियुक्त किया गया है।
————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *