Dainik Athah

कल जिला पंचायत अध्यक्षों- ब्लाक प्रमुखों को संबोधित करेंगे भाजपा अध्यक्ष नड्डा

– दो दिन के उप्र दौरे पर जेपी नड्डा
– विधानसभा प्रभारियों, मंत्रियों, पदाधिकारियों के साथ भी करेंगे बैठक

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार सात अगस्त से दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेगें। वे शनिवार को पूर्वान्हन 11 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेगें। जहां पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकतार्ओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पूर्वाह्न 11:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहेगें। दोपहर 01:15 बजे वे इसी स्थान पर विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे।


नड्डा अपराह्न 03:30 बजे लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। शाम चार बजे नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय लखनऊ में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। वे लखनऊ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आठ अगस्त को वे सुबह दस बजे बजे आगरा पहुंचेंगे। 11 बजे वे होटल ताज विलास आगरा में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, पार्टी की क्षेत्रीय टीम और क्षेत्रीय मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात वे इसी स्थान पर विधायकों एवं विधान पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। शाम तीन बजे नड्डा आगरा में ही होटल में कोरोना वॉरियर्स सम्मेलन को संबोधित करेंगे जिसमें कई गणमान्य चिकित्सक भी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *