Dainik Athah

अखिलेश यादव की साइकिल रैली में उमड़ा जन सैलाब

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कार्यालय से साइकिल यात्रा निकली। अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट अभिषेक शर्मा ओर चैंपियन साइकिल क्लब लखनऊ के भी साइकिल यात्रा में भागीदारी की।
गुरुवार को लखनऊ की सड़कों पर आज आम जनता ने भी अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा का जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया। लाखों लोगों के हुजूम से आज लखनऊ सहित पूरा प्रदेश सपामय हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत के क्रम में जियामऊ चैराहे पर, साइकिल यात्रियों पर फूलों की वर्षा हुई और लाल-हरे रंग के गुब्बारे हवा में छोड़े गए। 1090 चैराहे पर ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। महिला वूमेन हेल्प लाईन के पास सैकड़ों अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत किया। इसके साथ ही अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *