Dainik Athah

हो सकता है सपा 350 के बजाए 400 सीटें जीत जायें: अखिलेश यादव

– सपा प्रमुख ने कहा: भाजपा को ढूंढे नहीं मिलेंगे प्रत्याशी
– भाजपा मनी फेस्टो वाली पार्टी हो गई है

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। जनता में भाजपा सरकार से बहुत नाराजगी है। भाजपा को इस बार प्रत्याशी ढ़ूंढे नहीं मिलेंगे। जनता में इतनी नाराजगी है कि हो सकता है समाजवादी पार्टी 350 के बजाए 400 सीटें जीत जाए। उन्होंने कहा कि जनता को कंफ्यूज करते-करते भाजपा खुद कंफ्यूज हो चुकी है। तभी अपनी पार्टी में अपराधियों का स्वागत कर रही है और जिस जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया था उसी के जासूसी कर रही है।
अखिलेश यादव गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय से जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल यात्रा पर निकलने से पूर्व मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा जनेश्वर मिश्र पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। आज उनके जन्मदिवस पर सपा मंहगाई, बेरोजगारी और कृषि के नए कानूनों के विरूद्ध सड़क पर उतरी है। हजारों साइकिल यात्री प्रात: से ही सड़कों पर सपा का झडा लिए दिखाई देने लगे थे। पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कन्नौज में हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया।


यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पर जब संकट आता था तब जनेश्वर मिश्र जी बड़ी ही मजबूती से पार्टी के साथ खड़े हो जाते थे। उन्होंने जनेश्वर मिश्र पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांसुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विज्ञापनों में नंबर वन है, वह कुपोषण, गंगा किनारे लाशों को लकड़ी न देने में, गंगा में लाश बहाने में, दफन लाशों का कफन उतारने में, चिताओं को जलाने में नंबर वन है। रेत में लाशें दबाने में, दवा की कालाबाजारी में, बिना इलाज मौते होने में नंबर वन है। युवाओं का भविष्य बर्बाद करने में, महिलाओं की असुरक्षा में, फर्जी एनकाउंटरों में, हिरासत में मौतों के मामले में नंबर वन है। शिक्षक, अभ्यर्थियों, को पीटने में नंबर वन, 16 सौ शिक्षकों को मौत के मुहाने में भेजने में नंबर वन है। न्यायालय के आदेश न मानने में, अस्पतालों में बेड न दे पाने, आॅक्सीजन की कालाबाजारी में नंबर वन है।
यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया। अब चुनाव आ रहा है तो वह पिछड़ों, दलितों के संबंध में झूठी घोषणाएं कर रही है, पर अब कोई उस पर भरोसा नहीं करता है। भाजपा ने पूरे साढ़े चार साल बर्बाद कर दिये। जनता बेबस रही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री को लैपटॉप नहीं चलाना आता है वैसे ही उन्हें डीएनए के बारे में भी कुछ पता नहीं होगा।


अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के कामों के नाम बदल करके उद्घाटन कर रहे हैं, खुद कोई काम नहीं किया। भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग का उत्पीड़न हुआ है। मिजार्पुर में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपना मेनिफेस्टो (चुनाव घोषणा-पत्र) लागू कर दिया है जबकि अभी तक ऐसा कुछ नहीं किया है। वह मनी फेस्टो वाली पार्टी हो गई है। भाजपा में काम की संस्कृति ही नहीं है।
पत्रकार वार्ता के प्रारंभ में अखिलेश यादव ने भारतीय हॉकी टीम को जीत पर बधाई दी। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, राजेन्द्र चैधरी, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, आनन्द भदौरिया, रामवृक्ष यादव, सुशील दीक्षित, अनुराग भदौरिया, दीपक रंजन समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *