Dainik Athah

मोहित बेनीवाल ने पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्णवीर चौधरी को बनाया पंचायत प्रकोष्ठ का सह संयोजक, ललित जायसवाल बनें प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ के सह संयोजक

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम क्षेत्र के 22 प्रकोष्ठों संयोजक- सह संयोजक घोषित किये

अथाह संवाददाता
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के 22 प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सह संयोजक की घोषणा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कर दी है। उन्होंने जहां 22 प्रकोष्ठ में संयोजक तथा तीन-तीन सह संयोजक नियुक्त किए हैं इस दौरान पश्चिम के सभी जिलों की भागीदारी भी दिखाई दी।
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के प्रकोष्ठ की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि कानूनी एवं विधि प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ.संजीव कुमार गुप्ता एडवोकेट, सह संयोजक सुरेन्द्र कुमार मलिक, राजेश भारद्वाज, एडवोकेट सतीश बालियान। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक अशोक बाटला, सहसंयोजक नितिन गुप्ता, डॉ तनुराज सिरोही, डॉ विकास शुक्ला। व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक कमल दत्त शर्मा, सह संयोजक अमोद कुमार, डॉ आशुतोष शर्मा, अतुल मारवाड़ी। चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ हिमानी अग्रवाल, सह संयोजक रोहन चौधरी, डॉ वंदना वशिष्ठ, डॉ सुधांशु दत्त शर्मा। आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक सीए महेश बाबू गुप्ता, सह संयोजक पीके गर्ग, डॉ विनय गुप्ता, विकास वार्ष्णेय, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनोद गुप्ता, सह संयोजक विभु बंसल, बलराज गोयल, अमित गर्ग को बनाया गया है।


सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ बीरबल सिंह, सह संयोजक नरेश अमराला, अवधेश शर्मा, मनोज पुंडीर। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक ओम सिंह राणा, सह संयोजक कर्नल जय प्रकाश, सीताराम राणा, आदर्श कुमार। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक नीता गुप्ता, सह संयोजक संतराम बंजारा। बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक इन्द्रजीत कोरी, सह संयोजक ओमप्रकाश कोरी, दिलशाद हुसैन, अशोक कोरी, शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक भजन लाल पाल, डॉ धनपाल सिंह, डॉ संजय भटनागर, डॉ विशन सिंह तोमर को बनाया गया है।
पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज शर्मा, सह संयोजक कृष्णवीर सिंह प्रमुख मोदीनगर, रोहन त्यागी, अरविन्द कुमार। मछुयारा प्रकोष्ठ के संयोजक नरेन्द्र पाल कश्यप, सह संयोजक डॉ सतेन्द्र कश्यप, ताराचंद केवट, प्रवीण कश्यप। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक अशोक पाल, सह संयोजक अरविन्द राज शर्मा, प्रमोद आहूजा, रामअवतार राजौरा। एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ मनन कौशल, सह संयोजक प्रवीण मित्तल, एडवोकेट अजय सोती ( अतुल ), राजन बत्रा। वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के संयोजक लाज कृष्ण गाँधी, सह संयोजक ईश्वर गोयल, हुकुम सिंह, मोहित जैन। लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक राजू पांचाल, सह संयोजक अनुज शर्मा, अभिषेक सिंघल, अंकित गोयल।


इसी प्रकार शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के संयोजक अरविन्द सिंघल, सह संयोजक मयंक अग्रवाल, राजेश गुप्ता, राजेश कुमार सिंह। प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ के संयोजक सर्वदमन त्यागी, सह संयोजक ललित जायसवाल गाजियाबाद, जीतेन्द्र खड़गवंशी, पंकज शर्मा को, रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ संयोजक के ओम प्रकाश सिंह ओड़, सह संयोजक वीरेन्द्र गुप्ता, अजय माहेश्वरी, धर्मेन्द्र त्यागी, श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक के राजकुमार कश्यप ठाकरे, सहसंयोजक संजय जैन, अमित चावला, रवि गोयल, दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक एडवोकेट धर्म सिंह जाटव, सह संयोजक परविन्दर देशवाल, अजय कुमार शर्मा को जिम्मेदारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *