Dainik Athah

राम चंद्र कनौजिया भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनें

डीपी भारती भाजपा के प्रदेश मंत्री

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दलित समाज को महत्व दे रही है। यहीं कारण है कि दलित समाज से एक प्रदेश मंत्री और नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राम चंद्र कनौजिया को अनुसचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।


बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने डीपी भारती (बदायू) को पार्टी का प्रदेश मंत्री घोषित किया है। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने रामचन्द्र कनौजिया (लखनऊ) को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का लंबे समय से इंतजार हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *