Dainik Athah

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कमेटी घोषित

गाजियाबाद के किसी कार्यकर्ता को नहीं मिला प्रदेश कमेटी में स्थान

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए 24 सदस्यीय कमेटी घोषित की है। प्रदेश किसान मोर्चा पदाधिकारियों की सूची में जहां पूर्वांचल का दबदबा दिखा वहीं पश्चिम के भी पांच जिलों के कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है । गाजियाबाद का नाम सूची में नहीं है।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने सूची जारी करते हुए बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रामकुमार सहरावत, शिवशंकर सिंह, श्याम बिहारी, रणवीर राणा, संजय त्यागी, बी.के. गंगवार, बन्धु उपेन्द्रनाथ सिंह, चौधरी हीरा सिंह को नियुक्त किया है। प्रदेश महामंत्री पद पर घनश्याम पटेल, रामबाबू द्विवेदी, सत्येन्द्र तुगाना को बनाया है। वही प्रदेश मंत्री पद पर पदम सिंह ढायकी, सत्यपाल सिंह राजपूत, रामनिवास यादव, सिद्धार्थ अवस्थी, विजय गौड़, सुरेश मौर्य, बृजनन्दन सिंह, कप्तान सिंह को नियुक्त किया है।

इसके अलावा प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय यादव, प्रदेश कार्यालय प्रभारी आचार्य कुशमणि, प्रदेश मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख गौरव मिश्रा तथा प्रदेश शोध विभाग प्रमुख अभय सिंह को नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *