Dainik Athah

रालोद किसान, मजदूर, युवाओं की पाटीर् : धर्मेंद्र राठी

– दावा: भाजपा छोड़ रालोद में आए अधिवक्ता
– 2022 में सबसे बड़ा दल होगा रालोद : रेखा चौधरी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। राष्टÑीय लोकदल ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी छोड़कर अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के समक्ष बसंत कुंज दिल्ली में अधिवक्ताओं के साथ अमित त्यागी एडवोकेट ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की।
बुधवार को राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुरम महिला प्रकोष्ठ डॉ रेखा चौधरी ने बताया कि एडवोकेट अमित त्यागी ने एक दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं के साथ राष्ट्रीय लोक दल का दामन थामा है। इनकी सदस्यता राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के समक्ष हुई। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि एडवोकेट अमित त्यागी को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने विधि प्रकोष्ठ का नियुक्ति पत्र अमित त्यागी को सौंपा।


दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसान मजदूर और रोजगार और महंगाई के मुद्दों को लेकर सड़क सत्ता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है और आगामी आठ दिन में रालोद की जिला कमेटी घोषित करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से जिले के अंदर भाजपा को सड़कों पर घेरने का काम किया जाएगा। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ क्षेत्रीय अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि 2022 में रालोद सबसे बड़ा दल बनकर उभरेगा, क्योंकि सभी पार्टियों का रुझान अब जयंत चौधरी की नीतियों की तरफ है। यहीं कारण है कि रालोद का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसका असर 2022 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। प्रेस वार्ता में रालोद के महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन, प्रदीप त्यागी, राहुल चौधरी (खानपुर), अमित चौधरी ने पार्टी में आए अधिवक्ताओं का माला पहना कर अभिनंदन किया।


– भाजपा में पद नहीं था, सक्रिय सदस्य था
पत्रकारों ने जब अमित चौधरी से पूछा कि आपके पास भाजपा में क्या दायित्व था। इस पर उनका जवाब था कि मेरे पास दायित्व कोई नहीं था। लेकिन उनका परिवार 40 वर्ष से भाजपा से जुड़ा है। परिवार के लोग पदों पर रहे हैं तथा वे स्वयं सक्रिय सदस्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *