Dainik Athah

गाजियाबाद के छह लोगों को मिला स्थान

भाजपा पउप्र पिछड़ा मोर्चा की 31 सदस्यीय कमेटी घोषित

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कमेटी घोषित होने के बाद मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरबीर पाल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 31 सदस्यीय टीम भी घोषित कर दी है। इसमें गाजियाबाद जिले से छह लोगों को शामिल किया गया है।


भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरबीर पाल ने जो कमेटी घोषित की है उसमें अमित विश्वकर्मा शामली, मुन्नी देवी गंगवार रामपुर, यशपाल भाटी गाजियाबाद जिला, महिपाल लोधी बुलंदशहर, हरेंद्र नागर गौतमबुद्धनगर एवं आकाश पाल मुरादाबाद को उपाध्यक्ष बनाया है। इसी प्रकार रूपेंद्र सैनी मुजफ्फरनगर एवं महेंद्र प्रजापति अमरोहा को महामंत्री, कमल कश्यप बिजनौर, रूबी चौधरी शामली, चंद्रसैन राणा संभल, विकास उपाध्याय मेरठ, रवि रूहेला रामपुर एवं प्रशांत गौस्वामी गाजियाबाद महानगर को मंत्री बनाया है।


पाल ने सौरभ चौधरी बुलंदशहर को कोषाध्यक्ष, सुशील कांबोज मेरठ जिला को कार्यालय प्रभारी, हरीश अहलावत मुजफ्फरनगर को मीडिया प्रभारी, उमेश यादव नोएडा को सोशल मीडिया प्रभारी, राहुल मुखिया गाजियाबाद महानगर को शोध विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है।


क्षेत्रीय कमेटी के सदस्यों में विवेक नामदेव सहारनपुर जिला, अवधेश रूहेला गाजियाबाद जिला, राकेश कुमार सुनार बुलंदशहर, ललित कश्यप गाजियाबाद महानगर, डा. राजीव सैनी मुरादाबाद, देवेंद्र यादव गाजियाबाद महानगर, संजीव भाटी गौतमबुद्धनगर, राजकुमार वर्मा सुनार बिजनौर, राकेश पांचाल बागपत, मनोज वर्मा नाई मेरठ महानगर, ब्रजपाल सैनी बिजनौर एवं लवी विकल गुर्जर मुजफ्फरनगर की नियुक्ति की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *