Dainik Athah

गाजियाबाद के योगेंद्र मावी, डा. प्रमेंद्र जांगड़ा बनें प्रदेश उपाध्यक्ष

– भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा
– सौरभ जायसवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी बनें

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए 25 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की है। कमेट२ी में लखनऊ से चार लोगों को जगह मिली तो गाजियाबाद से तीन कार्यकतार्ओं का नाम प्रदेश पदाधिकारी सूची में है। वहीं, मथुरा और मऊ से दो- दो कार्यकतार्ओं को स्थान मिला है। इसके अलावा बरेली, चंदौसी, हमीरपुर, एटा, मेरठ, कानपुर, अलीगढ़, जालौन, गोरखपुर, मिजार्पुर, आजमगढ़, सहारनपुर, गाजीपुर के कार्यकतार्ओं को भी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में स्थान मिला है।


भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर चिरंजीव चौरसिया, भास्कर निषाद, जय प्रकाश कुशवाह, बाबा बालकदास पाल, विमलेश वर्मा (लोधी), योगेंद्र मावी (गुर्जर) गाजियाबाद, परमिंदर जांगड़ा गाजियाबाद, भरत राजपूत( छिपी) को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री पद पर विनोद यादव, संजय भाई पटेल, रामचंद्र प्रधान (सेन), प्रदेश मंत्री पद पर नानकदीन भुर्जी, विजेंद्र कश्यप, विनोद राजभर, भूपेंद्र सिंह बंटी चौधरी (जाट), मनीष योगी (जोगी), यशपाल गोला प्रजापति, ज्योति सोनी, रमाशंकर साहू की नियुक्ति की गई है।
इसी प्रकार प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश गुप्ता (साहू), प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता (हलवाई), प्रदेश कार्यालय प्रभारी विजय कसौधन, प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जयसवाल गाजियाबाद, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख प्रवीण कुशवाहा, प्रदेश शोध विभाग शिवमंगल साहू को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *