Dainik Athah

भाजयुमो कार्यकर्ता विपक्ष के झूठ को बेनकाब करें: प्रांशु दत्त द्विवेदी

प्रथम आगमन पर नोएडा, बुलंदशहर, गाजियाबाद में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

अथाह संवाददाता
गाजियाबा/नोएडा/ बुलंदशहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का पहली बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश आगमन पर गाजियाबाद, नोएडा एवं बुलंदशहर जिलों में जोरदार स्वागत किया गया।


मंगलवार को प्रांशुदत्त द्विवेदी के गौतमबुद्धनगर नोएडा टोल प्लाजा प्रथम आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। इसी क्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का बुलंदशहर और गाजियाबाद में कार्यकतार्ओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रांशु दत्त द्विवेदी ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा युवा मोर्चा कार्यकर्ता विपक्ष द्वारा लगातार फैलाये जा रहे भ्रम व झूठ को भी बेनकाब करने का काम करें। भाजयुमो कार्यकर्ता सपा-कांग्रेस द्वारा फैलाये गए झूठ को बेनकाब करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कोरोना महामारी में किये गए कार्यों, जनहित में उठाए गए फैसलों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
उन्होंने कहा मोदी की सरकार है और हमारे सैनिकों ने निडर होकर पाकिस्तान और चीन के बॉर्डर पर दुश्मनों पर छक्के छुड़ाये। खबर लिखे जाने तक स्वागत का क्रम जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *