Dainik Athah

सपा का केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ तहसील पर प्रदर्शन

पंचायत चुनाव धांधली, महंगाई, बेरोजगारी अपराध और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए तथा बढ़ती महंगाई बिगड़ती कानून व्यवस्था बेरोजगारी तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार एवं कृषि कानून के विरोध में तहसील पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर जिला एवं महानगर समाजवादी पार्टी द्वारा गाजियाबाद तहसील का घेराव करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तहसील में घुसने से रोक दिया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाजी राशिद मलिक ने कहा कि परदेस में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत गंभीर हैं हत्या लूट अपहरण बलात्कार की घटनाएं प्रतिदिन हो रही है जिसमें भाजपा सरकार नियंत्रण लगाने में विफल है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में महिला और बच्चियां असुरक्षित है प्रत्येक वर्ष अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर डीजल, पेट्रोल, गैस, खाद्यान्न वस्तुएं प्रतिदिन महंगी होती जा रही और जनता महंगाई के बोझ तले दब रही है।

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा भाजपा अराजकता के जरिए जबरन जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख पदों पर कब्जा किया है। मुख्यमंत्री के इशारे पर प्रशासन के साथ मिलकर गुंडागर्दी की सभी हदें भाजपा ने पार कर दिया। जिला महासचिव वीरेंद्र यादव ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए का कोरोना संक्रमण काल में जनता को भाजपा सरकार मैं उसके हाल पर छोड़ दिया दवा इलाज ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की जानें गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था किस संबंध में कोई ठोस योजना अभी तक सामने नहीं भाजपा ने लोकतंत्र को छलने का काम किया हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला और महानगर के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *