Dainik Athah

कांग्रेस ने धरना देकर जताया विरोध

गाजियाबाद। कोरोना संकटकाल में एक तो लॉकडाउन के चलते आम आदमी की पहले से ही कमर टूटी है। ऊपर से बीते कई दिनों से लगातार पेट्रोलियम पदार्थों में की जा रही मूल्यबृद्धि ने आम आदमी का सुख चैन छीन लिया है। पेट्रोल- डीजल में हो रही बृद्धि के खिलाफ कांग्रेस बीते कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही है। बुधवार को भी जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकतार्ओं ने जगह जगह प्रदर्शन कर विरोध जताया।


गाजियाबाद में कांग्रेसियों ने सदर तहसील में धरना दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि सरकार लॉकडाउन में अपना खजाना भरने के लिए आम जनता पर बोझ डाल रही है। जबकि लॉकडाउन के चलते देश की जनता पहले से ही परेशान है।


जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान खून के आंसू रो रहा है। लॉकडाउन के चलते गरीब मजदूर, किसान, व्यापारी सब परेशान हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से लॉकडाउन के समय के सभी के बिजली बिल व स्कूलों की फीस माफ की जाए।


इसके साथ ही उन्होंने देश के सभी गरीबों को 7 हजार रुपए प्रति माह आर्थिक मदद देने की भी मांग की। महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता के साथ छल कर रही है और अपनी तिजोरी भर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, प्रियंका एंटोनी, रचना दास, पूर्व पार्षद अमोल वशिष्ठ, सलीम सैफी के अलावा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *