Dainik Athah

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया भैंसा-बुग्गी प्रदर्शन

अथाह संवाददाता
मुरादनगर। देश में बढ़ती पेट्रोल डीजल सरसों के तेल आदि की कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजेंद्र यादव के नेतृत्व में नगर कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुरादनगर के संयुक्त तत्वाधान में मुरादनगर शहर के मुख्य बाजारों में विशाल भैंसा बुग्गी, बैलगाड़ी पदयात्रा मार्च कर विशाल प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा शासन में मंहगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। आम आदमी खून के आंसू रो रहा है।


इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अमोल वशिष्ट, उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ चीनी, विनोद शर्मा, हाजी लियासत अली, नगर अध्यक्ष इरशाद मलिक, अरुण त्यागी उर्फ सोनू त्यागी, रुपेश त्यागी, आदित्य सोनू, देवेंद्र त्यागी, राजवीर गुर्जर, मोहम्मद नईम खान, दिनेश शर्मा, विनीत त्यागी, राम प्रकाश कश्यप, बाबूराम आर्य, पूजा मेहता, पूजा चौधरी, डॉ विजेंद्र बैंसला, डॉक्टर ईश्वर चंद शर्मा, इमरान मलिक, सत्येंद्र शर्मा, सुनीता उपाध्याय, सौरभ त्यागी, शाहरुख कुरेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *