जिले के चारों ब्लाकों में हुई नामांकन पत्रों की खरीद
अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की खरीद के पहले ही दिन सभी ब्लाकों में चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीद लिये।
जिले के चारों एसडीएम से मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर ब्लाक में सुधा पत्नी विनोद वैशाली, सुचेता सिंह पत्नी आशीष चौधरी एवं मीना पत्नी विनायक ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। तीनों ही भाजपा से टिकट मांगे हैं। इसी प्रकार मुरादनगर ब्लाक में राजीव त्यागी, कृष्ण दत्त (केडी) त्यागी एवं केडी त्यागी पत्नी साधना ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। यहां पर राजीव त्यागी भाजपा से टिकट मांग रहे हैं। जबकि केडी त्यागी बसपा से निष्कासित है तथा वे भाजपा में शामिल होने के लिए प्रयासरत है।
इसके साथ ही रजापुर ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी मीनू चौधरी पत्नी राहुल चौधरी डैनी ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। मीनू भाजपा से चुनाव लड़ रही है। यहां पर किसी अन्य ने नामांकन पत्र नहीं खरीदे हैं। लोनी में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के भतीजे कोमल की पत्नी वंदना के साथ ही मनीष कसाना की पत्नी रेणु ने नामांकन फार्म खरीदा है। यहां पर वंदना को भाजपा का टिकट मिला है। जबकि मनीष कसाना पुराने भाजपा कार्यकर्ता है वे भी अपनी पत्नी को चुनाव लड़ा रहे हैं।