Dainik Athah

विधायक अजीत पाल त्यागी के वायरल वीडियो से उठा पर्दा, फोटो एवं वीडियो

– भाजपा के मास्टर स्ट्रोक का हिस्सा था होटल से सपा की वोट को लाना: देखें विडियो

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। पांच सितारा होटल में आराम फरमा रही जिला पंचायत सदस्य को होटल से निकालकर लाना भाजपा के मास्टर स्ट्रोक का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। यदि यह वोट भाजपा के पास नहीं होती तो निश्चित की भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो नहीं हो सकता था। भाजपा ने इस मामले में सोच समझकर विधायक अजीत पाल त्यागी का चुनाव किया।


भाजपा सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी समेत पार्टी के पास 11 जिला पंचायत सदस्य थे। इनमें से अनेकों को परिवार समेत बाहर घूमने के लिए भेजा हुआ था। लेकिन एक जिला पंचायत सदस्य रजनी खटीक अपने पति एवं बच्चे के साथ पांच सितारा होटल कंट्री इन के एक कमरे में रूके हुए थे। वहीं पर एक कमरे में रजापुर ब्लाक प्रमुख जितेंद्र यादव अपने एक साथी के साथ थे। इसके बाद भाजपा ने रणनीति बनाई कि किस प्रकार इस वोट को बाहर निकाल कर लाया जाये। इसके लिए विधायक मुरादनगर अजीत पाल त्यागी का चुनाव किया गया एवं उन्हें जिम्मेदारी सौंपी।


इसके बाद विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी के पति होटल पहुंचे। इसी दौरान सपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी होटल पहुंच गये तथा हंगामा करना शुरू कर दिया। लेकिन उनकी घेराबंदी को धत्ता बता कर रजनी को होटल से बाहर निकाल कर भेज दिया गया। इसका खुलासा भी नहीं हो सकता था। लेकिन होटल के बाहर अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ खड़े थे इसका वीडियो वायरल हो गया। बताया जाता है कि यह वीडियो उस समय का है जब रजनी जाटव निकल जा चुकी थी। उसी समय किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।


भाजपा सूत्रों के अनुसार इस रणनीति के पीछे भाजपा के जिला प्रभारी सत्येंद्र शिशौदिया के साथ ही भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल के साथ ही विधायक अजीत पाल त्यागी एवं बसंत त्यागी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इसी मास्टर स्ट्रोक के चलते ही भाजपा की जीत तय हो गई।- भाजपा के मास्टर स्ट्रोक का हिस्सा था होटल से सपा की वोट को लाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *