Dainik Athah

शोकेंद्र चौधरी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ममता त्यागी का था प्रस्तावक

बसपा ने जिला पंचायत सदस्य शोकेंद्र चौधरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में किया निष्कासित

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाटव ने जिला पंचायत वार्ड नंबर 5 से विजई शोकेंद्र चौधरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ममता त्यागी ने आज ही नामांकन किया था नामांकन में शोकेंद्र चौधरी साथ ही नहीं थे बल्कि उनके प्रस्तावक भी बने थे। बसपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाटव ने बताया की पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण शोकेंद्र चौधरी को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी यह जानकारी मिलने पर की वे भाजपा प्रत्याशी के साथ है उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *