Dainik Athah

तेजा गुर्जर किसान मोर्चा, भाजयुमो अध्यक्ष सुखविंदर सोम बनें

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने की मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित

अथाह संवाददाता
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने विभिन्न मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के बाद अब मोर्चों की कमेटियां भी जल्द घोषित होगी।
मोहित बेनीवाल ने मंगलवार को महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर वर्षा कौशिक को नियुक्त किया है। वे अभी तक मेरठ महानगर की अध्यक्ष थी। इसके साथ ही किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर गौतमबुध नगर के तेजा गुर्जर को बनाया गया है। युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम बनाए गए हैं। मुजफ्फरनगर के रहने वाले सुखविंदर सोम अब तक आईटी विभाग में प्रदेश सह संयोजक का दायित्व निभा रहे थे। वे पिछले चार वर्षों से प्रदेश कार्यालय लखनऊ में पूर्ण कालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे। उनकी नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हुई है।


इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर मेरठ के हरवीर पाल की घोषणा हुई है। हरवीर पाल पिछड़ा आयोग में सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में रामपुर से हंसराज जाटव की नियुक्ति हुई है। अल्पसंख्यक मोर्चा में क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक को नियुक्त किया गया है। जावेद भी मेरठ के रहने वाले हैं।


– मेरठ से तीन लोगों की लगी लाटरी, गाजियाबाद के हाथ खाली
भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने जिस प्रकार विभिन्न मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किये हैं उनमें तीन मोर्चा अध्यक्ष मेरठ के ही रहने वाले हैं। जबकि गाजियाबाद जिले के हाथ खाली रह गये। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी है। लेकिन वे दबे स्वर में नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्या क्षेत्रीय अध्यक्ष को गाजियाबाद जिले में कोई कार्यकर्ता ऐसा नहीं मिला जो इनमें से किसी भी पद की जिम्मेदारी संभाल सकता हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *