Dainik Athah

रालोद के महानगर संगठन में भी होगा बदलाव

आज हाथी से उतरकर हैंड पंप चलाने की घोषणा करेंगे अनेक कार्यकर्ता

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्रिय लोकदल की कमान जयंत चौधरी के हाथों में आने के बाद से लगातार अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को रालोद में शामिल करने का अभियान राष्ट्रिय स्तर से लेकर महानगर स्तर पर चल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को बसपा के अनेक कार्यकर्ता रालोद में शामिल किये जायेंगे। इसके साथ ही महानगर रालोद में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं।


रालोद जिलाध्यक्ष अजय पाल प्रमुख ने बताया कि सोमवार को रालोद कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिये कि बसपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर महानगर के पदों की घोषणा की जाएगी। घोषणा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह करेंगे। रालोद सूत्रों के अनुसार सोमवार को ही महानगर कमेटी में भारी बदलाव होने की संभावना भी जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *