Dainik Athah

पेड़ों की गणना के साथ ही आयु- स्वास्थ्य की भी होगी जांच

– अब गाजियाबाद में होगी पेड़ों की गणना
– इन्टेक ने गणना के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को दिया प्रस्ताव

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। निकट भविष्य में गाजियाबाद में पेड़ों की गणना हो सकती है। गणना के साथ ही उनकी उम्र एवं स्वास्थ्य की भी जांच होगी। इस संबेध में इंडियान ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इन्टेक) ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) उपाध्यक्ष को प्रस्ताव दिया है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने इस कार्य के लिए इन्टेक पर भरोसा किया है। पुणे में पेड़ों की गणना का हो चुका है। हालांकि वर्ष 2019 में दिल्ली सरकार ने भी पेड़ों की गणना के साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच कराने की घोषणा की थी। लेकिन यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी। अब इन्टेक ने पर्यावरणविद आकाश वशिष्ठ के माध्यम से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को यह प्रस्ताव दिया है। यदि जीडीए इसके लिए तैयार हो जाता है तो वन विभाग को साथ लेकर यह काम किया जायेगा। वन विभाग को भी इस संबंध में प्रस्ताव दिया गया है।


पर्यावरणविद आकाश वशिष्ठ ने बताया कि इस तरह की गणना केवल पुणे और दिल्ली में बहुत ही आंशिक रूप से की गई है। शहर में खड़े पेड़ों की संख्या, उसकी प्रजाति क्या है, पेड़ की अनुमानित आयु, आयाम, पेड़ का स्वास्थ्य, उसके विकास की गति आदि का पता लगाया जायेगा। पेड़ों की गणना होने पर यह भविष्य की शहरी योजना और विकास के लिए एक मार्गदर्शक उपकरण के रूप में भी काम करेगी। गणना होने पर समय समय पर यह भी पता चलता रहेगा कि गाजियाबाद में कितना वन क्षेत्र है। इसके साथ ही जब भी पौध रोपण होगा उसे भी इसमें समाहित किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *