Dainik Athah

भुट्टे भून कर पार्षद ने जताया विरोध

गाजियाबाद। जहां महापौर आशा शर्मा ने रईसपुर से कांग्रेसी पार्षद मनोज चैधरी को मना लिया और एलान कर दिया कि श्री चैधरी के निगम कार्यकारिणी सदस्य के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया गया। वहीं वार्ड 11 से पार्षद विनोद ने वार्ड में विकास कार्य न होने पर विरोध का नया तरीका निकाला है। विरोध स्वरूप पार्षद ने भूटठे भूने और विरोध दर्ज कराया।
यहां बता दे कि रइसपुर से कांग्रेसी पार्षद श्री चैधरी ने रोड के शिलान्यास कार्यक्रम की पहले से सूचना न दिए जाने के मुददे पर निगम कार्यकारिणी सदस्य पद से इस्तीफे का एलान कर दिया था। देररात श्री चैधरी के इस्तीफे का नामंजूर करते हुए मना लिया गया। वहीं दीनदयाल पुरी वार्ड नंबर 11 से पार्षद विनोद कुमार ने कहा कि हर रोज वार्ड में समस्याएं बढ रही है,लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्षद फंड से विकास कार्य स्वीकृत कराने के बावजूद आरंभ नहीं किए जा रहे है। साफ सफाई व्यवस्था बद से बदतर है। बरसात का पानी निकासी के लिए जो पंप लगाए गए,वह भी खराब पडे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *