Dainik Athah

होली पर नमो भारत और मेट्रो के समय में बदलाव

  यात्री 4 मार्च होली पर शाम 5 बजे से रात 10 बजे के बीच ही इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे

होली के दिन दिल्ली मेट्रो भी दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी

अथाह संवाददाता,

गाजियाबाद।होली के अवसर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो के परिचालन समय में खास बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक 4 मार्च 2026 यानी बुधवार को होली के दिन सुबह से लेकर शाम तक मेट्रो सेवाएं स्थगित रहेंगी। केवल शाम से लेकर रात तक ही ये सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यात्री इस दिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे के बीच ही इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसी के साथ होली के दिन दिल्ली मेट्रो भी दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी।

डीएमआरसी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 4 मार्च 2026 यानी बुधवार को होली के दिन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2.30 बजे तक सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस दिन सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेनों का परिचालन दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा और इसके बाद सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे त्योहार के दिन अपनी यात्रा की योजना इसी टाइम टेबल के मुताबिक बनाएं।

इसके अलावा प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को साफ करते हुए बताया है कि सामान्य दिनों में नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं हर रोज सोमवार से लेकर रविवार तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक नियमित रूप से संचालित होती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे होली के दिन अपनी यात्रा की योजना शाम 5 बजे के बाद के समय के अनुसार ही बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *