Dainik Athah

25 को होगी जयंत चौधरी के रालोद अध्यक्ष बनने की घोषणा

रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया जायेगा निर्णय

रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद रिक्त है पद

अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली।
राष्ट्रीय लोकदल के रिक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जयंत चौधरी के नाम की घोषणा 25 मई को हो सकती है। इसी दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रिक्त पद को भरने पर निर्णय लिया जायेगा।

बता दें कि रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह का छह मई को कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था। इसके बाद से पद रिक्त है। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 25 मई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के साथ ही अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया जायेगा। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत टीटू ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11 बजे वर्चुअ होगी।

राष्ट्रीय लोकदल में वर्तमान में जयंत चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जयंत चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर मुहर लग जायेगी। हालांकि लंबे समय से सभी प्रमुख निर्णय जयंत चौधरी ही ले रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *