सूचना निदेशक विशाल सिंह ने की हनुमान जी की पूजा अर्चना

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार को उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जनसंपर्क टीम द्वारा भक्त शिरोमणि हनुमान जी का वृहद भंडारा आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राजधानी के सभी वरिष्ठ पत्रकारों समेत हजारों श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण किया। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने विधिवत हनुमान जी की पूजा-अर्चना की, उन्होंने सभी पत्रकारों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया और प्रसाद भी वितरित किया। इस मौके पर विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
