Dainik Athah

Muradnagar शमशान का लेंटर गिरने से 25 की मौत का मामला: घटना से गुस्साये लोगों ने हाइवे पर शवों को रखकर लगाया जाम

मौके पर भारी भीड़ जमा, विधायक अजीत पाल त्यागी मौके पर

कुछ ही देर में पहुंचेंगे प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना


अथाह संवाददाता, गाजियाबाद।
मुरादनगर के उखलारसी शमशान घाट के लिंटर के नीचे दबने से 25 लोगों की मौत होने के बाद गुस्साये लोगों ने दिल्ली- मेरठ हाइवे पर शवों को रखकर जाम लगा दिया है। मौके पर विधायक अजीत पाल त्यागी मौजूद है। जबकि प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि उखलारसी शमशान घाट पर अंतिम संस्कार में गये लोगों के ऊपर लिंटर गिर गया था। इस दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हो गई एवं बड़ी संख्या में लोग घायल है। शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद गुस्साये लोगों ने कई शवों को दिल्ली- मेरठ हाइवे पर रख दिया है तथा प्रदर्शन करने के साथ ही हाइवे पर जाम लगा दिया। सुबह करीब नौ बजे से हाइवे जाम है। जानकारी मिलने पर विधायक अजीत पाल त्यागी मौके पर पहुंच गये। इनके साथ ही एसडीएम आदित्य प्रजापति, तहसीलदार उमाकांत तिवारी, सीओ सदर समेत भारी पुलिस बल मौके पर है।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से गाजियाबाद भेजा है। वे मुख्यमंत्री को पूरी रिपोर्ट सौंपेंगे। हाइवे पर शवों को रखे जाने के कारण करीब 15 किलो मीटर लंबा जाम लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार डीएम एवं एसएसपी जल निगम के मुरादनगर गंग नहर स्थित गेस्ट हाऊस में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *