राष्टÑीय प्रेरणा स्थल पर जनसंघ- भाजपा के 300 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम संयोजक युवा नेता नीरज सिंह ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का केसरिया अंग वस्त्र पहनाकर किया स्वागत

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल में जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के 300 से अधिक वरिष्ठ कार्यकतार्ओं का सम्मान किया गया। आयोजित ‘गौरव सम्मान समारोह’ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह तथा कार्यक्रम के संयोजक युवा नेता नीरज सिंह ने वरिष्ठ कार्यकतार्ओं को केसरिया अंगवस्त्र पहनाकर, वस्त्र एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकतार्ओं के साथ पार्टी नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं के समक्ष समूह छायाचित्र भी कराया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, विनय कटियार, डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह तथा भूपेंद्र सिंह चौधरी के संदेशों का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण भी किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकतार्ओं को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल से अधिक उपयुक्त स्थान और कुछ हो ही नहीं सकता था। उन्होंने कहा कि यह स्थल केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का केंद्र है। यह स्थान हमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक देश, एक विधान के संकल्प, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन तथा अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन की याद दिलाता है।

पंकज चौधरी ने कहा कि आज का यह गौरव सम्मान समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि इस बात का सशक्त संदेश है कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित हो रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता वे कर्मयोगी हैं, जिन्होंने अपने संघर्ष, तप, त्याग और समर्पण से संगठन को सींचा है। उन्होंने कहा कि जो बीज कभी इन कार्यकतार्ओं ने बोया था, वह आज एक विशाल वटवृक्ष के रूप में देश और समाज की सेवा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं रखती, यही कारण है कि आज यह पार्टी देश की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक शक्ति और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यकतार्ओं को वरिष्ठ कार्यकतार्ओं के जीवन, व्यवहार और संघर्ष से प्रेरणा और दिशा मिलती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की यह यात्रा आसान नहीं रही। उन्होंने स्मरण कराया कि कभी मात्र दो लोकसभा सीटों से शुरूआत करने वाली पार्टी आज केंद्र में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार चला रही है और देश के अनेक राज्यों में भाजपा अथवा भाजपा समर्थित सरकारें कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक दिन की नहीं, बल्कि पीढ़ियों के संघर्ष, संगठन की तपस्या और लाखों कार्यकतार्ओं के समर्पण का परिणाम है।
चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद से उन्होंने सदैव पार्टी के वरिष्ठजनों और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से मिलकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जो वरिष्ठ कार्यकर्ता उस दौर में भी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे, जब पार्टी सत्ता में नहीं थी, जब सड़कों पर संघर्ष होता था और जब वैचारिक प्रतिबद्धता की कीमत लाठियां खाकर चुकानी पड़ती थी, उनका योगदान संगठन के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है।
उन्होंने कहा कि वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी होता है। ऐसा कार्यकर्ता यदि सक्रिय राजनीति में प्रत्यक्ष रूप से न भी दिखे, तब भी उसकी विचार शक्ति, सामाजिक संवाद और संगठन के प्रति निष्ठा समाज में पार्टी की विचारधारा को मजबूती देती है। उन्होंने कहा कि आज ऐसे समर्पित कार्यकतार्ओं के बीच उपस्थित होकर उनमें स्वयं भी नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नई जिम्मेदारी का भाव जागृत हुआ है।
पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कोई साधारण राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि वह उस राष्ट्रवादी विचारधारा का वाहक है जो राष्ट्र को सर्वाेपरि, सेवा को राजनीति से ऊपर और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को अपना ध्येय मानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत सेतु है, जो सरकार की योजनाओं को जनता तक और जनता की अपेक्षाओं को सरकार तक पहुंचाता है।
उन्होंने कहा कि आज जो सरकारें बनी हैं, वे किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि लाखों कार्यकतार्ओं के पसीने, संघर्ष, तप और समर्पण की सरकारें हैं। बूथ स्तर तक जाकर कार्यकतार्ओं ने घर-घर संपर्क, विश्वास निर्माण और संगठन विस्तार का जो कार्य किया, उसी का परिणाम है कि आज भाजपा जनविश्वास का सबसे बड़ा केंद्र बनी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना या सरकार बनाना नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया है। गांव-गांव तक सड़क, बिजली, पानी, गरीबों को पक्का घर, महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान तथा युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये केवल योजनाएं नहीं, बल्कि जनता के जीवन में आया वास्तविक परिवर्तन है।
उन्होंने कार्यकतार्ओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब आवश्यकता इस बात की है कि सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की विचारधारा को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी को केवल सदस्य नहीं, बल्कि सक्रिय, प्रशिक्षित, वैचारिक और समर्पित कार्यकर्ता चाहिए, क्योंकि जब कार्यकर्ता जागृत होता है, तभी संगठन मजबूत होता है और जब संगठन मजबूत होता है, तब विजय सुनिश्चित होती है।
पंकज चौधरी ने सभी वरिष्ठ कार्यकतार्ओं को देवतुल्य बताते हुए उन्हें सादर प्रणाम, वंदन और अभिनंदन किया तथा आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता मिलकर उत्तर प्रदेश को विकास के शिखर तक पहुंचाने और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में अपना पूर्ण योगदान दें।
