भाजपा का 47वां स्थापना दिवस राज्य मुख्यालय पर हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा केवल दल नहीं, विचार, संकल्प और राष्ट्रसेवा का आंदोलन है

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर हर्षाेल्लास, उत्साह और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह तथा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी ध्वज का ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकतार्ओं ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी तथा पार्टी की विचारधारा, संघर्ष, संगठन शक्ति और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि आज का दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि एक विचार, एक संकल्प और एक राष्ट्रनिष्ठ आंदोलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी तथा लालकृष्ण आडवाणी जैसे महान नेताओं के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। यह दिन केवल एक राजनीतिक दल के जन्म का नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित एक वैचारिक यात्रा के प्रारंभ का पावन अवसर है।
चौधरी ने कहा कि जब देश आपातकाल की पीड़ा, लोकतंत्र पर हुए हमलों और निराशा के वातावरण से उबर रहा था, तब करोड़ों राष्ट्रभक्तों के संकल्प से भाजपा का उदय हुआ। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों, लेकिन असीमित संकल्प और समर्पण से शुरू हुई यह यात्रा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की चार दशक से अधिक की यह यात्रा संघर्ष, तपस्या, त्याग और बलिदान की यात्रा रही है। यह सफलता किसी एक व्यक्ति या पद की नहीं, बल्कि लाखों-करोड़ों समर्पित कार्यकतार्ओं की अथक मेहनत, निष्ठा और राष्ट्रभक्ति का परिणाम है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उनके नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का मंत्र आज देश की नीति और नीयत दोनों का आधार बन चुका है। भाजपा सरकारों ने देश को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, अपराधीकरण, जातिवाद, तुष्टीकरण और आतंकवाद जैसी विकृतियों से मुक्त करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 की विदाई, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण, वक्फ कानून में बदलाव तथा अंत्योदय के संकल्प के साथ गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पहुंचाना-ये सभी भाजपा की कथनी और करनी की एकरूपता के प्रमाण हैं। यही कारण है कि आज भाजपा देश की सबसे विश्वसनीय पार्टी बनकर उभरी है।
पंकज चौधरी ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय था जब यह प्रदेश प्रश्न प्रदेश बनकर रह गया था। उन्होंने कहा कि उस समय यहां हर तरफ प्रश्न ही प्रश्न थे, लेकिन उत्तर कहीं नहीं थे। उस दौर में प्रदेश के सामने कानून व्यवस्था का प्रश्न था, बहन-बेटियों की सुरक्षा का प्रश्न था, युवाओं के रोजगार और नौकरी का प्रश्न था, सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाओं का प्रश्न था, विकास और जनकल्याण का प्रश्न था, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का प्रश्न था, तुष्टीकरण की राजनीति का प्रश्न था।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लंबे समय तक अराजकता, माफियाराज, तुष्टीकरण और प्रशासनिक विफलताओं का शिकार रहा। जनता के मन में आशंकाएं थीं, व्यवस्था पर विश्वास कमजोर हो चुका था और विकास की संभावनाएं राजनीतिक स्वार्थों के नीचे दबा दी गई थीं।
चौधरी ने कहा कि यह कहना गर्व का विषय है कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों ने इस प्रश्न प्रदेश को उत्तर प्रदेश बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह परिवर्तन किसी संयोग का परिणाम नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकतार्ओं के दीर्घकालीन संघर्ष, जनसंपर्क और जनविश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ से लेकर गांव, नगर, कस्बों और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, लोगों के सुख-दुख में सहभागी बने और प्रदेश में परिवर्तन की मजबूत पृष्ठभूमि तैयार की।
उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि राष्ट्र सेवा में कोई कमी नहीं आने देंगे। संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाएंगे। मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे। उत्तर प्रदेश को देश का नंबर-1 राज्य बनाने में अपना योगदान देंगे। भाजपा की विचारधारा और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है, और यही कार्यकर्ता आने वाले समय में संगठन और राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकतार्ओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दी उन्होंने “७ ” पर लिखा कि विचार, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित कार्यकतार्ओं के निरंतर परिश्रम ने भाजपा के संगठन को सशक्त और व्यापक बनाया है। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है, जो ह्यराष्ट्र प्रथमह्य के सिद्धांत के साथ समाज, देश और विश्व के कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हम सभी मिलकर इस विचार को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को और गति देने का संकल्प लें।
इस अवसर पर पार्टी के मध्यप्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, बृजबहादुर, मानवेन्द्र सिंह, त्रयंबक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, अनूप गुप्ता, संजय राय, सुभाष यदुवंश, राम प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, मीना चौबे, शंकर लोधी, अर्चना मिश्रा, अमित वाल्मीकि, बंसत त्यागी, शिव भूषण सिंह, अभिजात मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, आलोक अवस्थी, संजय चौधरी, आनन्द दुबे, आलोक वर्मा तथा अशोक तिवारी, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विजय मौर्या सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी , जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
