Dainik Athah

वीवीआईपी यमुना प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, पहले दिन ही बुक हुए सभी 485 फ्लैट

यमुना एक्सप्रेस वे पर धूमधाम से संपन्न हुआ

बुकिंग ने बताया वीवीआईपी प्रोजेक्ट बन चुका ब्रांड

जिस प्रकार सभी फ्लैट की बुकिंग हुई वह वीवीआईपी में जनता के विश्वास का प्रतीक: प्रवीण त्यागी


अथाह संवाददाता
ग्रेटर नोएडा।
गाजियाबाद के प्रख्यात बिल्डर समूह वीवीआईपी ने अपने नये प्रोजेक्ट वीवीआईपी यमुना का भूमि पूजन किया। वीवीआईपी ग्रुप में जनता के विश्वास का प्रतीक है कि पहले ही दिन सभी 485 फ्लैट बुक हो गये।
यमुना एक्सप्रेस वे एवं जेवर अंतर्राष्टÑीय हवाई अड्डे के समीप वीवीआईपी यमुना का भूमि पूजन रविवार को संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस मौके पर वीवीआईपी ग्रुप के सीएमडी एवं चेयरमैन प्रवीण त्यागी ने अपने पिता आर्य समाज के बड़े नेता माया प्रकाश त्यागी एवं माताजी के सानिध्य में पत्नी सुमन त्यागी के साथ भूमि पूजन किया। इस मौके पर ग्रुप के निदेशक विभोर त्यागी एवं वैभव त्यागी भी मौजूद थे। उन्होंने अपनी जीव संगिनी के साथ जहां भूमि पूजन में भाग लिया, वहीं अतिथियों का स्वागत भी किया।

पहले ही दिन सभी 485 फ्लैट बुक
यह कभी नहीं होता कि भूमि पूजन के दौरान ही सभी फ्लैट बुक हो जाये। लेकिन रविवार को वीवीआईपी यमुना प्रोजेक्ट के साथ ऐसा ही हुआ। पहले ही दिन सभी 485 फ्लैट बुक हो गये।

इस मौके पर प्रमुख रूप से बिल्डर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया के उपाध्यक्ष रविंद्र त्यागी, संजय त्यागी, सुदन रावत, प्रदीप त्यागी समेत बुकिंग करवाने वाले सभी लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

जिस प्रकार वीवीआईपी ग्रुप के सभी प्रोजेक्ट में आम लोगों ने विश्वास व्यक्त किया एवं वीवीआईपी यमुना प्रोजेक्ट में सभी 485 फ्लैट पहले ही दिन बुक हो गये वह बताता है कि वीवीआईपी ग्रुप में लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। हमारा प्रयास रहता है कि उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जाये तथा निर्धारित समय पर आवंटी को फ्लैट हस्तांतरित कर दिया जाये। हम हरियाली एवं खेल स्थानों को बड़ा महत्व देते हैं। आम लोग वीवीआईपी ग्रुप में जिस प्रकार भरोसा जता रहे हैं उसके लिए पूरा ग्रुप उनका आभारी है।


प्रवीण त्यागी, सीएमडी एवं चेयरमैन वीवीआईपी ग्रुप


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *