Dainik Athah

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, नई जिम्मेदारी के लिये शुभकामनाएं



अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद नगर निगम में अपने सफल कार्यकाल के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर नई तैनाती पाने वाले आईएएस अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक के सम्मान में रविवार को गाजियाबाद के पत्रकारों की ओर से भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।


इस अवसर पर पत्रकारों ने विक्रमादित्य सिंह मलिक को सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पत्रकारों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान नगर निगम में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए। अधिकारियों और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, शहर के विकास के प्रति उनकी सक्रियता और जनसमस्याओं को लेकर उनकी गंभीरता हमेशा याद रखी जाएगी।


इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने भी पत्रकारों के साथ अपने अनुभव साझा किए और गाजियाबाद में सीडीओ और नगर आयुक्त कार्यकाल को यादगार बताया। उन्होंने पत्रकारों के सहयोग, सुझावों और सकारात्मक संवाद के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, उद्यान अधिकारी डा. अनुज सिंह, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथलेश कुमार और नगर निगम के पीआरओ आलोक कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


डीसीपी रिजुल और अपर नगर आयुक्त ने अवनींद्र कुमार अपने विचार साझा किये।
वहीं पत्रकार जगत की ओर से वरिष्ठ पत्रकार अशोक ओझा, सलामत मियां, एसपी चौहान, अनुज चौधरी, शक्ति सिंह, अशोक शर्मा, दीपक सिरोही, हेमेंद्र बंसल, अशोक कौशिक, गौरव, शशि नारायण, रोहित सिंह, यादराम, तेजेश चौहान, अली मेंहदी, अरुण चंद्रा, मनोज शर्मा, अनूप पांडे, सुनील गौतम, सोबरन सिंह, शिवम गिरी, मयंक गौड़, सोनू अरोड़ा, संजीव शर्मा, अनुराग सिंह, राहुल सिंह, सचिन कुमार, मनोज सिंह, अरुण चंद्रा, सन्नी गौतम, हसीन शाह, आकाश गर्ग, अरुण चंद्रा, अभिषेक शर्मा, शहबाज, नरेश चंद्रा, नितिन कुमार, हिमांशु चौहान, बलवंत और राजकुमार सहित कई वरिष्ठ एवं साथी पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आत्मीयता, सम्मान और अपनत्व का माहौल देखने को मिला। पत्रकारों ने एक स्वर में विक्रमादित्य सिंह मलिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गाजियाबाद से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहेगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा ने किया एवं आभार शक्ति सिंह ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *