अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पूर्व विधायक केके शर्मा ने समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का भी संकल्प लिया।
केके शर्मा के साथ अनन्त शर्मा, सुभाष शर्मा, हरदीप भाटी, सुधीर भाटी, सतेन्द्र त्यागी, हर्ष त्यागी, बाबूराम त्यागी, रिटायर्ड कर्नल अमरदीप त्यागी, अंकित शर्मा, पिन्टू चौधरी, अमित चौधरी, पंकज शर्मा, सचिन शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, शरद शर्मा, रविकान्त शर्मा, अनिल कुमार, राजा शर्मा तथा कपिल कात्यायन भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल साथियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने में एकजुट होकर काम करेंगे।
